{"_id":"5aa2d43c4f1c1b99758b4947","slug":"11520620604-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हित एवं गौ सेवा समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हित एवं गौ सेवा समिति
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तम शुगर मिल और सरसावा शुगर मिल द्वारा केवल अगेती प्रजाति के गन्ना की खरीद करने और सामान्य प्रजाति के गन्ना खरीद की उपेक्षा करने से परेशान किसानों ने किसान हित एवं गौ सेवा समिति के नेतृत्व में डीसीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बिड़वी शुगर मिल क्षेत्र के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।
शुक्रवार को बिड़वी शुगर मिल क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने किसान हित एवं गौ सेवा समिति के अध्यक्ष बिट्टू नंबरदार के नेतृत्व में जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बिड़वी शुगर मिल क्षेत्र में सामान्य प्रजाति का गन्ना अधिक है। लेकिन शेरमऊ और सरसावा शुगर मिल केवल अगेती प्रजाति के गन्ने की खरीद कर रहे हैं। उन्होंने सामान्य और अगेती प्रजातियों के गन्ने की बराबर खरीद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरसावा और शेरमऊ चीनी मिलों ने अपने क्षेत्र के किसानों का 10 वें पखवाडे़ का गन्ना खरीद लिया है, जबकि बिड़वी मिल क्षेत्र में अब भी छठा पखवाड़ा चल रहा है। इसके चलते इस क्षेत्र में आज भी पेड़ी गन्ना खड़ा है। उन्होंने कहा सहजवा और बिड़वी क्रय केंद्रों पर रोजाना की खरीद बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने डीसीओ से गत वर्ष और इस बार का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने और गन्ना ढुलाई भाड़ा नहीं काटने सहित अन्य मांग की हैं। बिजेंद्र प्रधान, शेरसिंह, अरुण, अनीस, कृपाल सिंह, मांगेराम, अंकुश चौधरी, रविदत्त, प्रदीप चौधरी, संदीप, रिषीपाल, प्रवेश, मुर्तजा, विनोद प्रधान, पंकज कुमार, ओमकार, कुशलपाल, प्रताप, सुधीर, मोनू, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।