{"_id":"5a81dce44f1c1b641f8b54c9","slug":"11518460132-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की मौत के न्यायिक जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की मौत के न्यायिक जांच के आदेश
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम के कार्यालय में हृदयगति रुकने से हुई ग्राम सलूनी के किसान तेजपाल सिंह की मौत के मामले में डीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट इस मामले की जांच करेंगे।
सलूनी के तेजपाल सिंह विद्युत निगम के घंटाघर स्थित कार्यालय पर बिजली का बिल ठीक कराने के लिए अधिशासी अभियंता ग्रामीण देशराज सिंह सोनी के कार्यालय में गए थे। आरोप है कि अधिशासी अभियंता उन पर बार-बार बिल लाए जाने पर भड़क उठे और उनका बिल फेंक दिया और उन्हें जमकर धमकाया। जिसके बाद वह बिल लेकर लिपिक सतेंद्र सिंह के पास पहुंचे। लेकिन उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। जिस पर तेजपाल सिंह को सीने में दर्द हुआ और वहीं पर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस मामले को लेकर लोगों ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर अधीक्षण अभियंता ग्रामीण वीके शर्मा ने लिपिक सतेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया था। लोग अधिशासी अभियंता पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। रालोद ने 13 फरवरी को आंदोलन की चेतावनी दी। इस मामले में सोमवार को जिलाधिकारी पीके पांडेय ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार करेंगे।