फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा ने दिलाया लोगों को सरकार होने का अहसास

भाजपा ने दिलाया लोगों को सरकार होने का अहसास

Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने दिलाया लोगों को सरकार होने का अहसास
अंबेहटा (सहारनपुर)। भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से प्रदेश में जनता रामराज का अनुभव करने लगी है। प्रदेश में अब लोगों को सरकार होने का अहसास होने लगा।
विज्ञापन

बिजेंद्र कश्यप रविवार को कस्बे में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास अब केवल नारा बनकर नहीं रह गया। पार्टी ने अपने इस नारे को अमली जामा पहनाकर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है कि दूसरों दलों के लोगों में आज भाजपा में शामिल होने की होड़ लगी है। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि चापलूस व मौका परस्त लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली में पार्टी के लोगों का नाम आने की शिकायत कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने पर बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि पार्टी को बदनाम करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने को कहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंबेहटा पुलिस चौकी को थाने का दर्जा दिलाने, यहां पर स्टाफ बढ़वाने और नकुड़ से देवबंद तक रोडवेज बसें चलवाने की मांग जिलाध्यक्ष के सामने रखी। अध्यक्षता बारूराम जांगिड और संचालन मनोज आर्य ने किया। बैठक में मनोज गुप्ता, धनप्रकाश कश्यप, डा. मांगेराम कश्यप, शिवम, सुरेश आर्य, निशांत मित्तल, फरमान कुरैशी, सुबोध सिंघल, महावीर कश्यप, तिरसपाल सिंह, भूप सिंह पंवार, सत्यम सिंघल, ऋषिपाल सिंह, शिवकुमार सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed