{"_id":"5a808bfe4f1c1b05738b6d94","slug":"11518373886-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा दून कालेज गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा दून कालेज गेट पर किया प्रदर्शन
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। दून कालेज से डीएलएड कर रहे प्रशिक्षु शिक्षकों ने कालेज स्टाफ पर सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कालेज गेट पर हंगामा किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि वे छह सप्ताह से लगातार आ रहे हैं, लेकिन बिना सुविधा शुल्क के कालेज प्रबंधन उन्हें प्रशिक्षण दिलाने को तैयार नहीं है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को डीएलएड कोर्स कराने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल के तहत महत्वाकांक्षी योजना चला रखी है। जिले में करीब चार हजार अध्यापक इस कोर्स को कर रहे हैं। जनपद भर में 40 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक रविवार को इन केंद्रों पर प्रशिक्षु शिक्षकों को निशुल्क प्रशिक्षण दिए जाने का प्रावधान है। इनमें से 100 अध्यापकों का प्रशिक्षण केंद्र दून कॉलेज सुंदरपुर को बनाया गया है। आरोप है कि इस केंद्र पर अध्यापकों से प्रशिक्षण दिए जाने के नाम पर दो हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। नहीं देने पर कॉलेज प्रबंधन ने प्रशिक्षण दिलाने से साफ इनकार कर दिया है।
प्रदर्शनकारियों में शामिल जड़ौदा पांडा निवासी मोहम्मद कामिल, सहारनपुर के मोहम्मद आजम, नकुड़ निवासी प्रमोद कुमार, आयशा और देवबंद निवासी शबनम, माधुरी, प्रिया यादव ने बताया कि इस कालेज में सौ प्रशिक्षु टीचर पिछले 6 सप्ताह से लगातार आ रहे हैं, लेकिन बिना सुविधा शुल्क दिए किसी भी टीचर को प्रशिक्षण नहीं मिला। मामले की शिकायत डीएम से की गई है। डीएम ने इन्हें सोमवार को सुबह 11 बजे अपने कार्यालय में बुलाया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि डीएम ने प्रशिक्षु अध्यापकों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में प्रीति देवी, राजवीर सिंह, निशांत अंजुम, गुलफिशा, माधुरी, शबनम, राहुल कुमार, आयशा, मोहम्मद आजम, अब्दुल बारी, प्रमोद कुमार, शाहिस्ता, फिरोजा, अजीत सिंह, शगुफ्ता परवीन, सोनू, पूजा, वंशिका कांबोज, हिमांशु, सचिन कुमार आदि रहे।