फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विद्युत निगम के संविदाकर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया

विद्युत निगम के संविदाकर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया

Tue, 06 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के संविदाकर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया
देवबंद (सहारनपुर)। विद्युत निगम में काम कर रहे एक दिव्यांग संविदाकर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। संविदाकर्मी के भांजे का आरोप है कि निगम में तैनात एक अधिकारी के उत्पीड़न से तंग आकर मामा ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पत्थर का कुआ निवासी विनीत विद्युत निगम में संविदाकर्मी के रुप में काम करता है। रविवार को संदिग्ध परिस्तिथियों में उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालात बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया हुआ है। विनीत के भांजे शुभम अग्रवाल ने बताया कि रविवार को मामा कार्यालय में काम करने के लिए गया था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। एक कर्मचारी के फोन आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। उसके मुताबिक वह वहां पहुंचा और मामा को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां मामा के मुंह से झाग निकल रहे थे। चिकित्सकों का भी कहना है कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। शुभम का आरोप है कि निगम का एक अधिकारी लगातार उसके मामा का उत्पीड़न कर रहा था। इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। हालांकि अभी विनीत के परिजनों ने पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed