{"_id":"5a623b964f1c1b82268b53cc","slug":"11516387222-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दुकानों के निर्माण की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने दुकानों के निर्माण की जांच की
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने दुकानों के निर्माण की जांच की
गंगोह (सहारनपुर)। अवैध निर्माण की शिकायत पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद उन्होंने शिकायत को खारिज कर दिया।
मोहल्ला छत्ता में कंकराली रोड स्थित एक भूखंड पर भाजपा नेता ईश्वर दयाल गोयल आदि दुकानों का निर्माण कर रहे हैं। मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी नईम और नुसरत आदि ने 16 जनवरी को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए निमार्ण कार्य को अवैध बता इसे रुकवाने की मांग की थी। शुक्रवार को एसडीएम अमित आसेरी, सीओ राजेंद्र कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार राजस्व लेखपालों वीर सैन और सुरेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने मौका मुआयना किया और दोनो पक्षों को कागजातों के साथ कोतवाली बुला लिया। कोतवाली में दोनों पक्षों के कागजातों का सरकारी रिकार्ड में मिलान करने के उपरांत एसडीएम अमित आसेरी ने शिकायत कर्ता के प्रार्थनापत्र को खारिज करते हुए उन्हें सिविल कोर्ट से स्टेे लाने की सलाह दी।