{"_id":"5a53b3b24f1c1b18758b5369","slug":"11515434930-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिग्नेश मेवाणी की रैली को लेकर अलर्ट रहा सहारनपुर पुलिस प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिग्नेश मेवाणी की रैली को लेकर अलर्ट रहा सहारनपुर पुलिस प्रशासन
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गुजरात के बड़गांव से विधायक जिग्नेश मेवाणी की मंगलवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पर दोपहर 12 बजे होने वाली युवा हुंकार रैली एवं जनसभा में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर का मुद्दा उठाए जाने के एलान को लेकर सहारनपुर पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस की नजर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लगी रही। हालांकि रैली को अनुमति न मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।
गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी की मंगलवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट में रैली होनी थी। जिसमें भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण का मुद्दा उठाया जाना था। भीमा-कोरेगांव में जिग्नेश मेवाणी ने बयान दिया था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद पर लगे सारे केस हटा लिए, लेकिन चंद्रशेखर उर्फ रावण के ऊपर लगे झूठे केसों को हटाना भूल गए। अब 9 जनवरी को उन्हें याद दिलाया जाएगा। इस बयान से आशंका जताई जा रही थी कि दिल्ली में होने वाली इस रैली में सहारनपुर बवाल के मुद्दे को एक बार फिर से हवा दी जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस आशंका को लेकर सतर्कता बरत रहे थे। जिले भर में अलर्ट भी जारी कर दिया गया था। पुलिस अधिकारी एवं खुफिया विभाग सहारनपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर भी नजर रखे हुए रहे। लेकिन रैली को अनुमति न मिलने की सूचना के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि जिग्नेश मेवाणी की रैली में जाने वालों पर पुलिस की नजर है। कहीं भी किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
----