फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कटरा सम्मेलन में पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोग

कटरा सम्मेलन में पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोग

Wed, 27 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
कटरा सम्मेलन में पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोग
कटरा सम्मेलन में पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोग
विज्ञापन


देवबंद (सहारनपुर)। वैदिक ब्राह्मण कल्याण परिषद (वीबीकेपी) का तृतीय राष्ट्रीय परिवार मिलन एवं परिचय सम्मेलन कटरा (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश से ब्राह्मण समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। जिले से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे।

देवबंद से सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे नितिन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में दहेज प्रथा, शादी-विवाह में फिजुलखर्ची तथा ब्रह्मभोज जैसी कुरीतियों को समाज से दूर करने का संकल्प लिया गया। साथ ही राजस्थान के जोधपुर में कोचिंग सेंटर खोलने, समाज को संगठित रखने तथा सामाजिक तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान वीबीकेपी का मुख्यालय गुडग़ांव में खोलने का निर्णय लिया गया। संगठन को मजबूत करने के लिए जयपुर से डा. महेंद्र आचार्य को युवा मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंदोर से अनीता शर्मा को महिला मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संचालन ओम आचार्य ने किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कौशिक, सचिन शर्मा, निखिल शर्मा, सुनील शर्मा, आर.एम. शर्मा, शांतनु शर्मा, विरेंद्र शास्त्री, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed