फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गंगोह के बच्चों का दिल्ली में शानदार प्रदर्शन

गंगोह के बच्चों का दिल्ली में शानदार प्रदर्शन

Wed, 20 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
गंगोह के बच्चों का दिल्ली में शानदार प्रदर्शन
गंगोह (सहारनपुर)। श्री जगदंबा इंस्टीट्यूट के बच्चों ने नई दिल्ली में आयोजित आईसीमास इंटरनेशनल लेवल अबेकस एंड इजी मैथ चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और परिवार को गौरवान्वित किया है। अपने-अपने लेवल में अंश ऐरन ने प्रथम जबकि भव्या, वाणी और राधिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर मोनिका गर्ग ने बताया कि दिल्ली के द्वारिका स्थित वंदना इंटरनेशनल स्कूल में 3 दिसंबर को चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में ईरान, नेपाल और श्रीलंका के अलावा देश भर से आए 800 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था। 17 दिसंबर को परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता के सीनियर लेवल प्रथम विद अबेकस में अंश ऐरन ने प्रथम और राधिका वर्मा ने द्वितीय स्थान, सीनियर लेवल प्रथम विदाउट अबेकस में अनंत गोयल ने तृतीय स्थान, सीनियर लेवल तृतीय विद अबेकस में अवनी गोयल ने तृतीय स्थान, जूनियर लेवल प्रथम विद अबेकस में वाणी गोयल ने द्वितीय स्थान और जूनियर लेवल चतुर्थ विदाउट अबेकस में भव्या पाहवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा अच्छा प्रदर्शन करने पर लव खन्ना, परीशा गर्ग, चैतन्य, दीप्ती, यशराज, निधि, शिवांश, मयूर, नमामि, प्रणव, तूलिका, खुशी, ध्रुव, हर्षित, इच्छा और हर्षि को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

विजेताओं को मुख्य अतिथि केमिकल साइंटिस्ट डा. आरती भट्ट, दिल्ली पुलिस में सेल्फ डिफेंस ट्रेनर भारती वाधवा, कमला मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्या वंदना टंडन, गुडलक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनिल कुमार, आईसीमास के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोहर प्रसाद एवं रीजनल मैनेजर उज्ज्वल पांडा द्वारा ट्राफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। देहात क्षेत्र के बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर सराहना करते हुए मोनिका गर्ग को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व चेयरमैन, नोमान मसूद, जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, अरविंद चौधरी, सपा नेता चौधरी रूद्रसैन, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री असदुल्ला अजमेरी, संस्था संरक्षक डा. राकेश गर्ग, राजेश्वर शर्मा, रमेशचंद गर्ग आदि ने बच्चों को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed