{"_id":"5a19b6544f1c1bf4688bd800","slug":"11511634516-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा के लिए आवेदन 7 दिसंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा के लिए आवेदन 7 दिसंबर तक
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि हज इच्छुक आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन सात दिसंबर तक कर सकते हैैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई आवेदक ऑफलाइन आवेदन करना चाहे तो वेबसाइट से हज फार्म डाउनलोड करके भी जमा कर सकते हैैं।
मौन पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा
सहारनपुर। संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र राजेश प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में वैज्ञानिक पद्धति से मौन (मधुमक्खी) पालन के लिए प्रशिक्षण किया जाएगा। कृषि एवं बागवानी आधारित व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक डेढ़ माह का मौन पालन प्रशिक्षण आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण नि:शुल्क है और उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। प्रशिक्षण में किसी भी आयु के पुरुष एवं महिला भाग ले सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास होना अनिवार्य है। संयुक्त निदेशक ने यह भी बताया कि 11 दिसंबर से 16 दिसंबर तक मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू होने जा रहा है।