{"_id":"5a11d6b14f1c1b6e548be14a","slug":"11511118513-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने विकास के नाम पर मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने विकास के नाम पर मांगे वोट
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मेयर पद के लिए बसपा प्रत्याशी फजलुर्रहमान के समर्थन में बसपाइयों ने रविवार को सभाएं कर वोट मांगे। मोहल्ला पिलखन तला में हुई सभा में वरिष्ठ बसपा नेता काजी शादान मसूद ने कहा कि बसपा समाज को हिंदू और मुसलमान में बांटकर राजनीति नहीं करती है। वह विकास करती आई है और विकास ही उसका चुनावी एजेंडा है। जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम और महानगर अध्यक्ष फैजानुर्रहमान ने कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। मेयर प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने वोट की अपील की। कार्यक्रम में राहुल भारती, राव महबूब, डॉ. रागिम, हाजी तौसीफ, राव बाबर, आजम खान, सैयद हस्सान आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ने तेज किया जनसंपर्क
सहारनपुर। मेयर चुनाव नजदीक आते-आते राजनीतिक दलों का जनता से संपर्क भी तेज होता जा रहा है। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी शशी वालिया ने रविवार को मोहल्ला गढ़ी मलूक नबर एक, पंजाबी माकेट्र, नंदवाटिका, खाताखेड़ी, कक्कड़ गंज, रामानंदी बाजार, नखाशा बाजार, आवास विकास, शारदानगर, मिशन कंपाउंड और हिम्मतनगर आदि में जनसंपर्क किया। उन्होंने व्यापारियों को नोटबंदी और जीएसटी के नुकसान याद दिलाते हुए कांग्रेस को वोट करने की अपील की। कहा कि कांग्रेस सर्व समाज की पार्टी है, जिसने केवल और केवल विकास को तरजीह दी है। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने भी सभाओं को संबोधित किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष जावेद साबरी समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।