{"_id":"5a11d5c54f1c1baf678bcab9","slug":"11511118277-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने कैनवास पर उकेरे कल्पनाओं के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने कैनवास पर उकेरे कल्पनाओं के रंग
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने कैनवास पर उकेरे कल्पनाओं के रंग
सहारनपुर। आईटीसी सहारनपुर की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता चार वर्गों में हुई। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के वर्ग ए में स्वहित पहले, अंकिता दूसरे, आयत नदीम तीसरे स्थान पर रही, जबकि अनुष्का कदम को सांत्वना पुरस्कार मिला। वर्ग बी में आरुषि माही, अपरा शर्मा और कुशाग्र गुप्ता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जिला अंसारी और श्रद्धा चौहान को सांत्वना पुरस्कार पर संतोष करना पड़ा। वर्ग सी में इशा जावेद पहले, अंशिका दूसरे और श्रुति तीसरे स्थान पर रही। रक्षिता और सिमरन कौर को सांत्वना पुरस्कार मिला। वर्ग डी में विशाल सिंह ने पहला, आभा ने दूसरा और आयुषी ने तीसरा स्थान पाया। आकाश धीमान को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके अलावा निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। आईटीसी के ब्रांच मैनेजर जेपी नायर ने बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर वैशाली जैन, कीथ रॉस, रामप्रकाश, राशि जैन, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।