{"_id":"5a11d5b54f1c1b9e678bca8a","slug":"11511118261-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट व्यापारियों ने चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट व्यापारियों ने चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट व्यापारियों ने चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
सहारनपुर। वैध खनन नहीं खुलने से नाराज सीमेंट व्यापारियों ने निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। सीमेंट व्यापारी एसोसिएशन ने रविवार को कई दुकानों पर खनन नहीं तो वोट नहीं के बैनर लगाए। उधर, दी सीमेंट ट्रेडर्स एसोसिएशन ने चुनाव बहिष्कार नहीं करने की घोषणा की
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध सीमेंट व्यापारी एसोसिएशन की दिल्ली रोड स्थित सभागार में हुई बैठक में जिला महामंत्री विवेक शर्मा ने कहा कि खनन नहीं होने के चलते व्यापार पूरी तरह से ठप हो चुका है। जिले में खनन बंदी के विरोध में सीमेंट व्यापारी किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। प्रदीप तंवर ने कहा कि राजनीतिक दल वोट मांगते समय तो बडे़ वादे करते हैं। लेकिन मतदान के बाद तमाम वादों को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी एसोसिएशन चुनाव का बहिष्कार करेगी। व्यापारी किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को वोट नहीं करेंगे। अचल गोयल, हर्ष पोददार, सचिन गुप्ता, रमेश गुलाटी, राजकुमार, अतुल माहेश्वरी, सीमा बहल, विपिन जुनेजा, विजय, इरफान, खुर्शीद अहमद, अशोक, प्रदीप कपूर, दिलशाद, अनुज, अमोद कुमार, मौहम्मद इमरान, सुशील, राजीव गुप्ता, पंकज मित्तल, विशेष, बिजेंद्र, अब्दुलर्रहीम, बालेश्वर प्रकाश, साजिद अली, हारून, कालू, आदि रहे।
--
चुनाव बहिष्कार नहीं किया
सहारनपुर। दी सहारनपुर सीमेंट ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर निगम चुनाव का बहिष्कार नहीं करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारा चुनाव बहिष्कार करने वाले संगठन से कोई लेना देना नहीं है। प्रेस बयान जारी करने वालों में अध्यक्ष सरदार जतिंद्रवीर सिंह, महामंत्री संजय भसीन, कोषाध्यक्ष विनय गोयल और संरक्षक सुशील जैन शामिल हैं।