{"_id":"5a1088ea4f1c1bce408b7a3c","slug":"11511033066-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष और सदस्य के लिए अलग अलग होंगी मतपेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष और सदस्य के लिए अलग अलग होंगी मतपेटी
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष और सदस्य के लिए अलग अलग होंगी मतपेटी
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए अध्यक्ष और सदस्य पद के मतदान हेतु अलग-अलग मतपेटिका प्रयोग में लायी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु प्रयोग की जाने वाली मतपेटिकाओं पर उसी रंग का स्टीकर चस्पा किया जायेगा जिस रंग का मतपत्र है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के लिए हरा रंग, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सफेद रंग और नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के सदस्य के लिए गुलाबी रंग का स्टीकर चस्पा किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दल को यह भी अवगत करा दिया जाए कि वे मतदाताओं की सुविधा हेतु पहले अध्यक्ष पद का मतपत्र देंगे और मतदाता द्वारा अपना मतपत्र अध्यक्ष पद हेतु मतपेटी में डालने पर सदस्य पद हेतु मतपत्र देंगे। दोनों पदों की मतपेटी यथोचित दूरी पर रखी जाएगी।
सिंगल एवं मल्टी पोस्ट ईवीएम का प्रयोग होगा
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि नगरीय निकाय के चुनाव में मेयर एवं पार्षद के मतदान में सिंगल पोस्ट ईवीएम तथा मल्टी पोस्ट ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मल्टी पोस्ट ईवीएम का प्रयोग किए जाने वाले जनपदों को यह सुविधा पूर्व में ही उपलब्ध करा दी गई है। जहां वे 35 प्रतिशत तक रिजर्व मशीनें आवंटित कर सकते हैं।
विज्ञापन
धूम्रपान मुक्त होंगे मतदान स्थल
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय चुनाव में सभी मतदान केंद्रों/स्थलों को तंबाकू/धूम्रपान मुक्त घोषित किया गया है। उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, समस्त प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को निर्देश देते हुए कहा कि आयोग द्वारा निर्गत उक्त आदेशों का अक्षरश: अनुपालन किया जाए।