{"_id":"59c956624f1c1bb0538b4675","slug":"11506367074-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से युवक की मौत
सरसावा (सहारनपुर)। पिलखनी में बिजली का सामान ठीक करते हए लगे करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सहारनपुर की लेबर कालोनी निवासी महेश धीमान 40 वर्ष पुत्र मांगेराम ग्राम पिलखनी में अपने ससुर मामचंद के यहां रहता था। महेश पिलखनी डिस्टलरी में अस्थायी कर्मचारी था तथा खाली समय में विद्युत उपकरण ठीक कर गुजारा करता था। बताया जाता है कि सोमवार को सुबह गांव के बालेंद्र के यहां विद्युत उपकरण को ठीक करते समय उसे करंट लगा तो महेश बेहोश हो गया। जिसे उठाकर ग्रामीण फौरन पिलखनी मेडिकल कालेज ले गये। लेकिन डाक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे तथा बिना किसी कार्रवाई के शव को साथ ले गये। एसओ सरसावा ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।