फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा

बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा

Mon, 25 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा
बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा
विज्ञापन


सहारनपुर। पुलिस द्वारा बीएचयू की छात्राओं पर किए गए लाठीचार्ज की चौतरफा निंदा हो रही है। डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन ने घटना को शर्मनाक बताते हुए लाठीचार्ज कराने वाले अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। उधर, कांग्रेस ने घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक राहुल भारती ने कहा कि छात्रों खासकर लड़कियों पर लाठीचार्ज करना सभ्य समाज की पहचान नहीं है। कहा कि छात्राएं अपने हक की मांग कर रही थीं, जिनपर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया है। यह मानव के अधिकारों का हनन है। शासन और प्रशासन इस तरह से जनता की आवाज को दबा नहीं सकता है। बैठक में सागर गौतम, नफे सिंह, बृजेश कुमार, सचिन कुमार, शशिकांत, विशु, रजत बौद्घ, विश्व प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सुरक्षा की बात करती है, मगर इसी सरकार के इशारे पर बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया है। महिला आयोग को आगे आकर दोषियों पर कार्रवाई करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed