{"_id":"59b044b64f1c1bf17f8b4789","slug":"11504724150-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की दुकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा की दुकानों पर छापेमारी
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा की दुकानों पर छापेमारी
खेड़ा अफगान (सहारनपुर)। ड्रग्स इंस्पेक्टर अनामिका जैन ने बुधवार को गांव में एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर बड़ी मात्रा में सैंपल की दवाईयां बरामद की। छापामारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसको तितर बितर करने के लिए टीम को पुलिस का सहारा लेना पड़ा।
बुधवार को जैसे ही ड्रग्स इंस्पेक्टर के गांव में पहुंचने की सूचना ज्यादातर मेडिकल स्टोर स्वामियों स्टोर बंद कर भाग खडे़ हुए। इंस्पेक्टर ने एक मेडिकल पर छापा मारा। जहां से उन्होंने सैंपल की दवाईयों को बिकता हुआ पाया। उन्होंने दवाईयों को अपने कब्जे में ले लिया। छापामार की इस कार्रवाई के दौरान गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बार बार आग्रह करने पर भी जब भीड़ वहां से नहीं हटी तो टीम ने पुलिस को बुला लिया। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि स्टोर से बरामद दवाइयों की जांच के बाद ही स्टोर स्वामी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने मेडिकल स्टोर स्वामियों को चेतावनी दी कि यदि मेडिकल स्टोर मानकों के विरुद्ध चलते पाए गए या स्टोर स्वामी प्रेक्टिस करते मिले तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अनामिका जैन के साथ सहायक अंशुल कुमार भी रहे।