{"_id":"5cd31b78bdec220700633238","slug":"111557339000-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम बिहारी मिश्रा के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कराया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम बिहारी मिश्रा के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कराया भोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्याम बिहारी मिश्रा के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कराया भोजन
सहारनपुर। पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा का 81वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई द्वारा स्थानीय जनमंच के निकट लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रतिदिन चल रही प्रभु जी की रसोई के प्रांगण में लगभग 300 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।
लोक कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष और जिला कोषाधिकारी सतेंद्र सागर ने समिति द्वारा चलाई जा रही प्रभुजी की रसोई की सराहना करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में गरीब-असहाय और जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन और जिला महामंत्री संजय भसीन ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और व्यापारी वर्ग समाजसेवा जनकल्याण के सभी क्षेत्रों में हमेशा से सक्रिय भागेदारी करता रहा है। इस दौरान अनिल गर्ग, रमेश डाबर, मेजर एसके सूरी, संजीव सचदेवा, गणेशी लाल, सुधीर गुप्ता, मुरली खन्ना, अर्चित जैन, राजेश कश्यप, विनय जैन, शशी कुमार कश्यप, शिव कुमार, रवि कर्णवाल, राजकुमार और जगदीश आदि मौजूद रहे। व्यापारियों ने श्याम बिहारी मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।