{"_id":"5c797848bdec224bd41e3924","slug":"111551464520-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली से चुनावी माहौल खड़ा करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली से चुनावी माहौल खड़ा करेगी भाजपा
विज्ञापन
सहारनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प बाइक रैली से भारतीय जनता पार्टी चुनावी माहौल खड़ा करने जा रही है। बाइक रैली हर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी, जिसके लिए अलग अलग विधानसभा क्षेत्र पर एक अतिथि नियुक्त किया गया है। सहारनपुर नगर की विजय संकल्प बाइक रैली के अतिथि भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी रहेंगे।
शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारंभ मध्य प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। इसके साथ ही हर प्रदेश में बाइक रैली की तैयारियां की गई हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पांच लाख बाइकों से रैली निकालने की तैयारी की है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रैली का आयोजन किया जाना है। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री एवं सहारनपुर लोकसभा महानगर प्रभारी मोहित बेनीवाल ने बताया कि विजय संकल्प बाइक रैली के आयोजन में मंडलों के प्रत्येक बूथ स्तर से कार्यकर्ता शामिल किए गए हैं। हर बूथ से पांच कार्यकर्ता बाइक सवार रहेंगे, जो अपने विधानसभा क्षेत्र की रैली में हिस्सा लेकर निर्धारित मार्गों पर निकालेंगे। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाइक रैली का आयोजन होगा।
विधानसभा क्षेत्रवार बाइक रैलियों के अतिथि
जनपद के सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प बाइक रैली के अतिथि भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी रहेंगे। रामपुर मनिहारान की बाइक रैली के अतिथि सांसद राघव लखनपाल शर्मा रहेंगे। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र की रैली में राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी, सहारनपुर देहात में लोकसभा क्षेत्र संयोजक राजवीर सिंह, गंगोह क्षेत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री मोहित बेनीवाल, बेहट विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप और देवबंद विधानसभा क्षेत्र की बाइक रैली के अतिथि लोकसभा क्षेत्र प्रभारी डाक्टर सुभाष शर्मा रहेंगे।