फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू ने किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई

भाकियू ने किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई

Sun, 10 Feb 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई
भाकियू ने किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई
विज्ञापन

लखनौती (सहारनपुर)। भाकियू की मासिक बैठक में प्रदेश सरकार और गन्ना मिल मालिकों पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। साथ ही किसानों का उत्पीड़न बंद नही करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी के नाम नौ सूत्रीय ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपा गया।
लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में हुई बैठक में भाकियू के पूर्व मंडल महामंत्री चौधरी देशराज सिंह ने कहा कि गन्ना मिलों को चालू हुए तीन माह हो चुके हैं। लेकिन मिलों ने अब तक कोई गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण किसान
विज्ञापन

आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और मिल मालिकों पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी ने कहा कि जब तक गन्ना भुगतान नही हो जाता, तब तक विद्युत बिलों के रजिस्ट्रेशन की तारीख को और आगे बढ़ाया जाए। नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने किसानों से संगठित होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भाकियू आंदोलन के लिए मजबूर होगी। इसके बाद कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम नौ सूत्रीय ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में गन्ने का बकाया भुगतान तुरंत कराने, अवैध शराब के धंधे और ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने, विद्युत दरें हरियाणा के बराबर करने, नगर में बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने, विद्युत बिलों के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने, क्षेत्र में हो रही हो रहीं चोरियों पर अंकुश लगाने, चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग की। अध्यक्षता डा.ओमपाल ने की। संचालन अरविंद चौधरी उमरपुर ने किया। चौधरी देशपाल, बृजपाल सैनी, सुलेखचंद, जहांगीर, सुरेश, सतीश, प्रमोद, इरशाद, भंवर सिंह, पप्पू, रमेश, अफजाल, मेनपाल, नीटू, आदेश, मुंशाद, अली हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed