फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गेहूं और सरसों की फसल पर माहू कीट का प्रकोप

गेहूं और सरसों की फसल पर माहू कीट का प्रकोप

Sun, 03 Feb 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
गेहूं और सरसों की फसल पर माहू कीट का प्रकोप
सहारनपुर। गेहूं और सरसों की फसल में माहू कीट का प्रकोप फिर दिखाई देने लगा है। काले रंग का यह कीट झुंड में रहता हैं। जो फसल की पत्तियों का रस चूसकर उसे कमजोर कर देते हैं। जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। आसमान में छाए हल्के बादल और मौसम में नमी के चलते इसका प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव के चलते गेहूं और सरसों की फसल में माहू कीट का प्रकोप दिखाई देने लगा है। इस कीट द्वारा निकाले गए चिपचिपे पदार्थ के चलते फसल की पत्तियों पर काली फफूंद जम जाती है, 15 फरवरी तक इस कीट का प्रकोप अधिक रहता है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने बताया कि किसान आमतौर पर माहू कीट के लिए रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं। जिससे मधुमक्खियों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे सरसों पर परागित होने की प्रक्रिया रुक जाती है। जिसका उत्पादन पर विपरीत असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि इससे बचाव के लिए जैविक कीटनाशी का प्रयोग अधिक फायदेमंद रहता है। उन्होंने माहू की रोकथाम के लिए नीम ऑयल के दो प्रतिशत घोल या वर्टिसीलियम लेकानी जैव कारक के अलावा वेस्ट डिकम्पोजर का छिड़काव करना फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed