फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जन औषधि केंद्र में मिलीं कई एक्सपायर्ड दवाएं

जन औषधि केंद्र में मिलीं कई एक्सपायर्ड दवाएं

Tue, 01 Jan 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र में मिलीं कई एक्सपायर्ड दवाएं
जन औषधि केंद्र में मिलीं कई एक्सपायर्ड दवाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे डीएम आलोक कुमार पांडेय ने अव्यवस्थाओं को नाराजगी व्यक्त की। जन औषधि केंद्र में 32 दिन पूर्व एक्सपायर हो चुकी दवाएं रखी मिलीं। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वार्ष्णेय को जन औषधि केंद्र पर नजर रखने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही दवाओं की कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट मांगी। डीएम ने गलत जानकारी देने वाले एक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तथा अन्य लापरवाह डॉक्टरों का वेतन काटने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए।
डीएम आलोक कुमार पांडेय सोमवार सुबह अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों और तीमारदारों से बात कर मिल रही सुविधाओं की पड़ताल की। मरीजों को मिलने वाले खाने और दवाओं के बारे में पूछताछ की। वार्ड में जाकर विकास, मोहम्मद मारूफ और संयोगिता से बात कर यहां दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई। हड्डी वार्ड पुरुष में मरीज अबूजर से मुलाकात की। महिला वार्ड में स्टाफ के लोगों से जानकारी ली। डिजिटल एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण करते हुए डॉक्टर गजेंद्र से पूछताछ की। कुछ जानकारियां ठीक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्पताल के शव गृह के पास गंदगी का ढेर मिलने पर भी नाराजगी व्यक्त की और सुपरवाइजर राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हीमो डायलेसिस यूनिट का निरीक्षण किया, जहां लाइट की व्यवस्था खराब मिली। अस्पताल में स्थापित रैन बसेरा कवर्ड न होने और गद्दे की उपलब्धता नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रमुख अधीक्षक को व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम आयुष विंग पहुंचे, जहां डॉक्टर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मनीष और यूनानी चिकित्सक डॉ. अब्दुल माजिद से जानकारी ली। आयुर्वेद चिकित्सक कक्ष का भी निरीक्षण किया। यहां 28 दिसंबर के बाद कोई ओपीडी नहीं होने पर नाराजगी जताई। दवाओं की उपलब्धता का मिलान किया। मिलान करने पर पाया गया कि 24 अगस्त 2018 के बाद दवाएं नहीं हैं। उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र आपरेशन थियेटर में डॉक्टर तुषार से जानकारी ली। प्लास्टर कक्ष में रजिस्टर मेनटेन न होने पर नाराज हुए। आलमारी खोलकर रजिस्टर से दवाओं का मिलान किया। इसके अलावा उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष, रेडियोलाजिस्ट कक्ष, सुलभ शौचालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ( प्रशासन) एसके दूबे, एसडीएम सदर परमानंद झा, प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा डॉ. एसके वार्ष्णेय, सीएमओ डॉ. बीएस सोढी आदि मौजूद रहे।
--------------
कूड़ेदान में मिली शराब की बोतल
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की और सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में रखे कूड़ेदान भी देखे। आयुष विंग में रखे कूड़ेदान में शराब की खाली बोतल देख नाराजगी व्यक्त की। बोतल डालने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

--------------
पीएम जन औषधि केंद्र पर मिली एक्सपाइरी दवाएं
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र में जाकर दवाओं का स्टॉक रजिस्टर चेक किया। 32 दिन पहले एक्सपायर हो चुकी दवाएं मिलने पर नाराजगी जताई। भविष्य में एक्सपाइरी दवाएं नहीं रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed