{"_id":"5c13fdf8bdec2256e3527e66","slug":"111544814072-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ साबित होगा गुर्जर महासम्मेलन: मुकेश चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ साबित होगा गुर्जर महासम्मेलन: मुकेश चौधरी
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकुंभ साबित होगा गुर्जर महासम्मेलन: मुकेश चौधरी
सहारनपुर। गुर्जर महासम्मेलन के आयोजक और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकेश चौधरी ने कहा कि 16 दिसंबर को गांधी पार्क में होने वाले सम्मेलन में समाज की राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक स्थिति पर मंथन किया जाएगा। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन गुर्जर समाज का महाकुंभ साबित होगा।
शुक्रवार को अहमदबाग स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में मुकेश चौधरी ने कहा कि महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अलावा जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और दिल्ली से भी गुर्जर समाज भागेदारी करेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के लिए समाज के सभी नेताओं को न्यौता दिया गया है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुडे़ हों। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में राजनीति में समाज की जनसंख्या के अनुपात में भागेदारी प्राप्त करने की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में हिंदू और मुस्लिम गुर्जर के साथ ही वन गुर्जर भी भाग लेंगे। यह समाज की एकता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान बाबूराम नंबरदार, कर्म सिंह, राजकुमार सरपंच, रामशरण, रोहताश अहमदपुर, अरुण आदि मौजूद रहे।