{"_id":"5c003039bdec22418b5fdfde","slug":"111543516217-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से शुरू होगी अंतरराज्यीय ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से शुरू होगी अंतरराज्यीय ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से शुरू होगी अंतरराज्यीय ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
गंगोह (सहारनपुर)। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी द्वारा एक दिसंबर से अंतरराज्यीय ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में सात राज्यों की सोलह टीमें भाग लेंगी।
बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में एकेडमी के सचिव विनय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड एवं यूपी के मेरठ, इलाहाबाद, कानपुर सहित 16 टीमें भाग लेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन सहारनपुर क्रिकेट एकेडमी के डिस्ट्रिक्ट कोच अब्दुल आहद द्वारा किया जाएगा। फाइनल विजेता टीम को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं ट्राफी और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की नकद धनराशी एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच सहित सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन, बॉलर एवं अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। टीमों को चार ग्रुप में बांट कर एक दिन में दो मैच कराए जाएंगे। टीमों के लिये ठहरने एवं खाने पीने की व्यवस्था भी एकेडमी की और से ही की गई है। प्रतियोगिता संयोजक अश्वनी कुमार एवं सह संयोजक पूनम शर्मा के अनुसार 10 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के भाग लेने की भी आशा है। प्रेसवार्ता के दौरान एकेडमी के कोच सचिन सैनी, अश्वनी कुमार, शारिक चौधरी आदि रहे।