{"_id":"5bf1b1c4bdec22696d782537","slug":"111542566340-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव शाहपुर में ग्रामीणों ने रोकी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव शाहपुर में ग्रामीणों ने रोकी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शाहपुर में ग्रामीणों ने रोकी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां
लखनौती (सहारनपुर)। गांव शाहपुर के ग्रामीणों ने रेत से भरी ओवरलोड एक दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियों को रोक लिया। इससे घंटों तक रोड पर जाम लगा रहा। पुलिस द्वारा जाम नहीं खुलवाए जाने पर ट्रैक्टर ट्रालियां वापस दूसरे रास्ते से अपने गंतव्य तक पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों से गांव की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
गंगोह कोतवाली क्षेत्र के यमुना खादर में गांव बेगी नाजर के पास निजी पट्टे पर रेत खनन का काम चल रहा है। शनिवार की रात वहां से रेत भरकर एक दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियां जैसे ही गांव शाहपुर के नजदीक पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया और गांव में नहीं घुसने दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई। घंटों लगे जाम के बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर चालक लौट गए और यमुना नदी के बांध वाले रास्ते से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी ट्रैक्टर ट्रालियां ओवरलोड थी। इन ओवरलोड वाहनों के आने-जाने से उनके गांव की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। गड्ढों में पानी भरने से यहां कीचड़ फैली रहती है। इन वाहनों में ओवरलोड होने की जानकारी होने के बावजूद पुलिस भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना था कि समय समय पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। उधर, नकुड़ एसडीएम युगराज सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। जल्द ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।