फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धरने में शामिल हुए मुजफ्फरनगर के शिक्षक

धरने में शामिल हुए मुजफ्फरनगर के शिक्षक

Thu, 15 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
धरने में शामिल हुए मुजफ्फरनगर के शिक्षक
सहारनपुर। शिक्षकों को पदावनति करने की कार्रवाई के विरोध में बीएसए कार्यालय पर चल रहा शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को मुजफ्फरनगर के शिक्षकों ने भी धरने में हिस्सा लिया। वक्ताओं ने बीएसए पर शिक्षक हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पदानवति की कार्रवाई होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश नौटियाल और जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि बीएसए अनुसूचित जाति और जनजाति के शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। तीन दिन से धरना जारी है, मगर बीएसए या उनके किसी प्रतिनिधि ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी बात तक सुनने की जरूरत महसूस नहीं की है। कोषाध्यक्ष मुकेश लांबा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंवर सिंह बर्मन ने पदावनति की कार्रवाई को अनुचित बताया। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई पूर्ण की गई तो शिक्षक संवैधानिक रूप से अपनी लड़ाई लड़ेंगे। धरने में मुजफ्फरनगर के 20 से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया, जिनमें जिलाध्यक्ष राजकुमार, धर्मदास, नाथीराम, अमरीश, बालेंद्र, सुभाषचंद, पूजा गौतम शामिल रहीं। धरने में सीताराम सहगल, अजय कुमार, अनिल बावरे, धर्म सिंह, संजय कुमार, सुधीर कुमार, श्वेता, पारुल, राकेश, ओमीचंद, गौरव डाबर, सतीश कुमार, मान सिंह, मेमता सिंह, ममता, संगीता, योगिता आदि शामिल रहीं। उधर, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि वह कोर्ट के आदेश का अनुपालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed