फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू ने भूख हड़ताल कर डिप्टी सीएम का पुतला फूंका

भाकियू ने भूख हड़ताल कर डिप्टी सीएम का पुतला फूंका

Wed, 31 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने भूख हड़ताल कर डिप्टी सीएम का पुतला फूंका
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू ने यमुना खादर में निर्माणाधीन पुल समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका और सांकेतिक जाम भी लगाया। किसानों के सामने पुलिस बेबस नजर आई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पीएम और सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद किसान धरनास्थल पर लौट गए। यहां पांच किसान भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

गंगोह के सलारपुरा मार्ग स्थित डाक बंगले पर पांचवें दिन भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। मंगलवार को धरनास्थल पर पूर्व महामंत्री देशपाल सिंह, अरविंद चौधरी, सुलेखचंद, पप्पू, ध्यान सिंह सैनी आदि सुबह करीब 8 बजे से भूख हड़ताल पर बैठ गए। दोपहर बाद भाकियू कार्यकर्ता डाक बंगले पर इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सलारपुरा मार्ग से होते हुए सहारनपुर-लखनौती चौराहे पर पहुंचे। यमुना खादर में पिछले 10 सालों से अधर में लटके निर्माणाधीन पुल का निर्माण पूरा नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान वहां पर सांकेतिक जाम भी लगाया। भाकियू कार्यकर्ताओं के सामने पुलिस बेबस नजर आई। जिससे चौराहे के चारों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसके बाद किसान वापस धरनास्थल पर लौट गए।
विज्ञापन

पूर्व मंडल महामंत्री देशपाल सिंह ने कहा कि डिप्टी सीएम के पास लोक निर्माण विभाग होने के बावजूद पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से पैसा आ चुका है, लेकिन पुल का निर्माण फिर भी शुरू नहीं किया गया। इसलिए उनका पुतला फूंका गया है। कहा कि किसान बगैर गन्ना भुगतान के त्यौहार कैसे मनाए। पूर्व विधायक डॉ सुशील चौधरी भी किसानों के बीच धरनास्थल पर पहुंचे। धरने की अध्यक्षता केहर सिंह सिकंदरपुर और संचालन सुलेखचंद मानपुर ने किया। गोपी प्रधान, विकास, आशीष, ब्रजपाल, जोगेंद्र, हरपाल, धर्म सिंह, रूपेंद्र, जहांगीर, बिल्लू, रकम सैनी, जोगराज, राजकुमार, सुखबीर, मधुर, मैनपाल, रविंद्र, अकबर, शराफत, कंवरपाल, कुलबीर, जय सिंह, पाल्लाराम, मीर हसन, दीपक प्रधान, अरविंद चौधरी, धूम सिंह, आकाश, करनैल सिंह, देशराज, अंकित, आकाश चौधरी, आलिम, गुड्डू, राजकुमार, नीशू, कुलदीप, सतपाल, प्रदीप, सतीश, रामप्रसाद, धर्म सिंह, बलवंत, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed