{"_id":"5bc7840fbdec22174b2c22a6","slug":"111539802127-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी लंबे रूटों पर चलेंगी वातानुकूलित जनरथ बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी लंबे रूटों पर चलेंगी वातानुकूलित जनरथ बसें
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले को शीघ्र ही वातानुकूलित जनरथ बसें मिलने जा रही हैं। इन बसों को लंबे रूट के प्रत्येक मार्गों के लिए संचालित किया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने रूट तैयार कर लिए हैं। अधिकांश रूटों पर कम से कम दो-दो बसों का संचालन निर्धारित किया गया है।
सहारनपुर परिवहन निगम के बेड़े में शीघ्र ही लगभग 50 नई बसें शामिल होने जा रहीं हैं। प्रस्ताव स्वीकृत भी हो चुका है। सहारनपुर डिपो में शामिल होने जा रहीं इन बसों के लिए रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। अधिकांश रूटों पर दो-दो जनरथ बसें चलाई जाएंगी, जबकि आगरा और देहरादून रूट पर चार-चार बसें चलाई जाएंगी। इन बसों की खासियत यह होगी कि वातानुकूलित होने के साथ इन बसों में सीटें आरामदायक होंगी और सीटें दोनों तरफ दो-दो होंगी। इन बसों में सिर्फ 44 सीटें होंगी।
किराया होगा डेढ़ गुना
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि जिले को शीघ्र ही जनरथ बसें मिलेंगी। इन बसों में साधारण से सिर्फ डेढ़ गुना किराया अधिक होगा। इनकी सीटें भी अरामदायक होंगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
सहारनपुर से इन रूटों पर चलेंगी जनरथ बसें
सहारनपुर-शामली-दिल्ली, डाक पत्थर-सहारनपुर-शामली-दिल्ली, हरिद्वार-सहारनपुर-चंडीगढ़, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-बरेली, सहारनपुर-मेरठ-नोएडा, सहारनपुर-शामली-नोएडा, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर- मेरठ-दिल्ली वाया देवबंद, सहारनपुर-हरिद्वार, सहारनपुर-देहरादून-आगरा, सहारनपुर-बिजनौर-नैनीताल, गंगोह-सहारनपुर-हरिद्वार, सहारनपुर-करनाल, दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून, दिल्ली-सहारनपुर-हरिद्वार, सहारनपुर-देहरादून-लखनऊ, सहारनपुर-ऋषिकेश-चंडीगढ़, सहारनपुर-देहरादून-चंडीगढ़, सहारनपुर-देहरादून-पटियाला तथा सहारनपुर-हरिद्वार-शिमला के रूटों पर दो-दो बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि सहारनपुर-देहरादून और सहारनपुर-मेरठ-आगरा के बीच चार-चार एवं सहारनपुर-मुजफ्फरनगर--बिजनौर-बरेली-कानपुर-इलाहाबाद के बीच तीन बसें चलेंगी।
निगम की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया
सहारनपुर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ब्रह्म सिंह ने तीस करोड़ का चूना लगाने का आरोप लगाकर गम एवं उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया है। शासनादेश पर ही परिचालकों की पदोन्नति कर लिपिक बनाया गया। उसके बाद रिक्त हुए 333 पदों को भरने के लिए शासन से अनुमति मांगी। जो लगभग सवा साल के प्रयास के बाद बाद मिली। अनुमति के बाद पदों को भरा गया। एएआरएम के घर कर्मचारी के कार्य करने के आरोप गलत लगाए गए। विधि अनुभाग की दीवार का निर्माण नियमानुसार कराया गया और उसमें जितना खर्च हुआ उतने का ही खर्च दिखाया गया। यह आरोप भी गलत लगाया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जा रही है।