{"_id":"5baa839f867a55013d11ad87","slug":"111537901471-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गन्ना समितियों में लगेगा किसान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गन्ना समितियों में लगेगा किसान मेला
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उप गन्ना आयुुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने कहा कि गन्ना विभाग किसानों की परेशानी को दूर करने के लिए 26 से 30 सितंबर तक सभी गन्ना समितियों में गन्ना किसान मेले का आयोजन कर रहा है। इसमें किसानों के गन्ना रकबा, बेसिक कोटा, गन्ना प्रजातियों और पर्चियां संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
मंगलवार को गन्ना भवन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि गन्ना किसान मेले में किसान आकर अपना गन्ना रकबा, पर्चियां, कुल बेसिक कोटा और अगेती या सामान्य प्रजाति जो उनके नाम दर्ज की गई हो को अंतिम रूप से अवलोकित कर लें। यदि किसान कोई संशोधन कराना चाहते हों तो करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सत्र के बीच में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही यदि किसी कृषक के पास अपने बेसिक कोटा से अधिक गन्ना हो और वह उसे चीनी मिल को आपूर्ति करना चाहता है तो समिति द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं भरकर सट्टा प्रदर्शन के समय या 15 अक्टूबर तक ही गन्ना पर्यवेक्षक को दे दें। उन्होंने कहा कि कृषक का बेसिक कोटा, सामान्य बढ़ोत्तरी/अतिरिक्त सट्टे को मिलाकर उसका कुल सट्टा गन्ने की कुल उपज के 85 प्रतिशत की सीमा से अधिक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गन्ना समितियों के नये सदस्य 30 सितंबर तक बनाये जाएंगे। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी आदि रहे।