{"_id":"5ba7e1f1867a557f6149d394","slug":"111537729009-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जवाब
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने पांच लोगों के भीम आर्मी से जुड़े होने की बात कहते हुए उनके द्वारा भविष्य में शांति भंग करने की आशंका जताई है। एसडीएम सदर ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर पांचों को 23 सितंबर को अपने दफ्तर बुलाकर स्पष्टीकरण देने को कहा था। यह लोग रविवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे, मगर एसडीएम के नहीं पहुंचने पर उन्होंने अपना जवाब एसडीएम के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया।
पुलिस और प्रशासन ने मदन पुत्र मंगूराम, भूरा पुत्र रतन, आनंद पुत्र छोटा, सतबीर पुत्र राजपाल और पंकज पुत्र रमेश निवासीगण गांव देवला कोतवाली देहात के भीम आर्मी से जुड़े होने की बात कही है। एसडीएम सदर ने धारा 107/116 के तहत कार्रवाई करने की तैयारी के तहत पांचों को 23 सितंबर को उनके कार्यालय में प्रस्तुत होने के निर्देश दिए थे। एसडीएम द्वारा पूछा गया है कि क्यों न उनको दो लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इसी धनराशि के एक स्थानीय एवं विश्वसनीय प्रतिभूति से पाबंद किया जाए। पांचों लोग नीयत तिथि और समय पर रविवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप है कि रविवार का अवकाश होने की वजह से एसडीएम नहीं पहुंचे। वह लोग शाम चार बजे तक इंतजार करते रहे। जब एसडीएम नहीं पहुंचे तो उन्होंने अपना स्पष्टीकरण पत्र एसडीएम के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया।
भीम आर्मी से नहीं है कोई नाता
गांव देवला निवासी मदन पुत्र मंगूराम ने एसडीएम कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर अपना जवाब पत्र चस्पा किया है। मदन का कहना है कि वह लाइट आफ पंचशील जूनियर हाई स्कूल चलाते हैं। उनका कहना है कि भीम आर्मी के किसी व्यक्ति से आज तक फोन पर भी बात नहीं की है। न ही किसी से मुलाकात की है। प्रशासन इसकी जांच करा सकता है। उनका कहना है कि वह रविवार की सुबह दस बजे से एसडीएम सदर का इंतजार करते रहे, मगर एसडीएम नहीं मिले। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर अपना जवाब चस्पा करते हुए मुचलका पाबंद की कार्रवाई को निरस्त कराने की मांग एसडीएम सदर से की है।
विज्ञापन
----------------------------------------
रविवार को शाम साढ़े पांच बजे तक मैं अपने कार्यालय में मौजूद रहा हूं। कोई भी व्यक्ति मुझसे मिलने नहीं पहुंचा है। फिर भी जिन लोगों को प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है। वह सोमवार में पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं।
परमानंद झा, एसडीएम सदर।