फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गुघाल मेला : नेजा की पदयात्रा धूमधाम से निकाली

गुघाल मेला : नेजा की पदयात्रा धूमधाम से निकाली

Thu, 20 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
गुघाल मेला : नेजा की पदयात्रा धूमधाम से निकाली
देवबंद (सहारनपुर)। देवीकुंड स्थित श्री गुग्घा जाहरवीर जी की म्हाड़ी पर रविवार को भव्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें नगर एवं देहात से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने निशान और प्रसाद चढ़ाकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए कामना की।
विज्ञापन

श्री शिवेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में छड़ी (नेजा) की पदयात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि बसपा के मंडल जोन कोआर्डिनेटर अंकित जाटव ने फीता काटकर किया, जबकि दीप प्रज्ज्वलित बसपा के विधानसभा प्रभारी चौधरी नवीन खटाना ने किया। पदयात्रा मोहल्ला नयाबांस जाटव नगर से प्रारंभ होकर तलहेड़ी चुंगी, जीटी रोड, एचएवी इंटर कॉलेज, श्री राधा वल्लभ मंदिर, पुरानी मुंसिफी गुग्घा म्हाड़ी पर पूजा अर्चना उपरांत सड़क मिश्रानी, श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर शाहजीलाल से होती हुई गुग्घा म्हाडी देवीकुंड पर जाकर संपन्न हुई। पदयात्रा में झांकियां एवं बैंडबाजे शामिल रहे। मेले में छड़ी और प्रसाद चढ़ाने के लिए देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा है। इस दौरान म्हाड़ी स्थल पर आयोजित मेले का भी भक्तों ने खूूब आनंद उठाया। वहीं नगर के लोगों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। शिवेश्वर मंदिर समिति की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिंह भेंट किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जयप्रकाश, महामंत्री सतीश कुमार, मुकेश कुमार, गोपीचंद, सुंदरलाल, सुरेश कुमार, भगीरथ, रूपचंद, रामसिंह, टेकचंद, भरत, अजय, कल्लू, राकेश, मोहन, विनोद, सतपाल, सुभाष चंद्रा, संजय, अमन, जौनी, चौधरी ओमपाल, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहाड़पुर में भी म्हाड़ी पर भव्य मेला आयोजित
देवबंद। पहाड़पुर गांव में भी शिव मंदिर एवं शांति भवन युवा ग्रुप द्वारा जाहरवीर जी के मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। समिति की ओर से पंडित सतेंद्र शर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पहाड़पुर उनकी जन्मभूमि तथा देवबंद कर्मभूमि है। इस मौके पर काका उपाध्याय, सुभाष सैनी, सेठपाल, शिवलाल सैनी, अमरीश सैनी, अतर सिंह सैनी, नानू उपाध्याय, बब्बू शर्मा, लोकेश सैनी, गुड्डू सैनी, अजय सैनी, अंकित सैनी, सौरभ सैनी, हर्षित सैनी आदि मौजूद रहे। श्री गुग्घा जाहरवीर जी के म्हाड़ी स्थल पर सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए देर शाम तक महिला व बच्चों की भीड़ उमड़ी रही। जहां बच्चे चाट पकोड़ी और झूलों का आनंद उठाने में मशगूल रहे, वही महिला व युवतियों ने अपनी मनपंसद के सामानों की खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed