फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ी

चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ी

Mon, 17 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। छुटमलपुर स्थित अपने आवास से सटे सतीश रावत के घेर में चंद्रशेखर की रविवार को अचानक से तबीयत खराब हो गई। कुछ देर के लिए चक्कर आने के कारण वे बेहोश भी हुए। इसके बाद समर्थक उन्हें आराम कराने के लिए उनके घर ले गए जिसके बाद शाम तक चंद्रशेखर ने किसी से मुलाकात नहीं की। परिजन रिहाई के बाद से लगातार मिलने आने वाले लोगों को देर रात तक समय देने के कारण हुई थकान को इसकी वजह मान रहे हैं। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रविवार की दोपहर बजे सहारनपुर से यहां पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने लोगों के साथ मुलाकात की। समर्थकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने और महा गठबंधन को समर्थन की बात दुहराई। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दलित विरोधी मोदी के 56 इंच के सीने को भी देख लिया जाएगा। समर्थकों के साथ बात करने के दौरान ही करीब दो बजे सतीश रावत के घेर में अचानक चंद्रशेखर को चक्कर आ गया और वह गिरने को हुए तो दो समर्थकों ने उन्हे चारपाई पर लिटा दिया। हल्की बेहोशी के बाद सामान्य होने पर उन्हें घर पर ले जाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने चन्द्रशेखर की तबीयत खराब होने की पुष्टि की है। विनय रतन सिंह ने बताया कि खानपान के शेडयूल में डिस्टर्ब होने और थकान के कारण चंद्रशेखर को एसिडिटी की शिकायत हो गई है। कुछ आराम के बाद उनकी तबीयत ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

चंद्रशेखर से मिलने पहुुंचे राजनीतिक लोग
छुटमलपुर। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर से मिलने के लिए रविवार को भी दिन भर यहां समर्थक और राजनीतिक लोग पहुंचते रहे। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष मो. कामिल ने दुपहर के वक्त यहां पहुंच कर करीब तीन घंटे का समय चंद्रशेखर के साथ बिताया। यहां उन्होंने जुटे लोगों से कहा कि बीते पांच हजार साल से दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मोदी सरकार में दलितों एवं मुसलमानों को गोरक्षा के नाम पर सताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भी इस्लाम से प्रभावित थे और बाबा साहब को लगता था कि दलितों के हितों की रक्षा इस्लाम की शिक्षाओं से ही की जा सकती है। इससे पूर्व सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे पूर्व एमएलसी आशु मलिक एवं मजाहिर हसन मुखिया ने भी घंटा भर तक चंद्रशेखर से अकेले में बात की। बसपा से विधान सभा का चुनाव लड़ चुके हाजी अहसान कुरैशी भी चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed