फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मदरसों को पोर्टल पर लॉक करने की मांग

मदरसों को पोर्टल पर लॉक करने की मांग

Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मदरसों को पोर्टल पर लॉक करने की मांग
सहारनपुर। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। प्रदेेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने छूटे हुए 60 मदरसों को पोर्टल पर लॉक कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान के नेतृत्व में मदरसा संचालकों ने सीडीओ को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। मोहम्मद आसिफ खान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर जिलाधिकारी की जांच के बाद मदरसों को लॉक करना था। सहारनपुर को छोड़कर अन्य जिलों में मदरसों को पोर्टल पर लॉक दिया गया है, लेकिन आखिरी दिन सर्वर डाउन होने की वजह से जनपद के 60 मदरसे लॉक होने से रह गए। इस संबंध में कई बार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। मदरसों के पोर्टल पर लॉक न होने की वजह से शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं हो सकेगा। ऐसे हालात में यह मदरसे बंद हो जाएंगे। महासचिव विनय कुमार सैनी ने कहा कि पिछले दस माह से मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों लिए राज्यांश आया हुआ है, लेकिन विभाग ने भुगतान नहीं कर रहा है, जबकि शासन के आदेश हैं कि हर माह राज्यांश दिया जाए। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की। मंडल अध्यक्ष फय्याज खान, जिलाध्यक्ष खुर्रम खान, हसन जैदी, अनुज सैनी, राकेश कुुमार, मदन कुमार पुंडीर, करीम खां, नसीम अली, नियाज, अजमी, जयपाल, जावेद, शारिक खान, फय्याज अली, शोकरजा, सचिन राणा, तालिब खान, रितेश सैनी, लियाकत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed