फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रदेशीय टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों के बीच चले दांवपेच

प्रदेशीय टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों के बीच चले दांवपेच

Sat, 25 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशीय टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों के बीच चले दांवपेच
सहारनपुर। प्रदेशीय सब जूनियर जूडो टीम का चयन ट्रायल शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के जूडो हॉल में हुआ। इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी 27 अगस्त से पांच सितंबर तक सहारनपुर में ही लगने वाले कैंप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

ट्रायल के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी अशोक दीक्षित रहे। लखनऊ से आए उत्तर प्रदेश जूडो संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और ओलंपिक रेफरी मुनव्वर अंजार ने खिलाड़ियों को जूडो के नए नियमों की जानकारी दी। इसके बाद ट्रायल शुरू कराया गया। कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसके लिए प्रदेश के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल दोपहर ढाई बजे से शुरू होकर देर रात तक चला। जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 30 खिलाड़ी चुने जाएंगे, मगर प्रतियोगिता से पहले 27 अगस्त से पांच सितंबर तक डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही कैंप लगेगा, जिसमें कुल 60 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 30 प्रथम और 30 द्वितीय स्थान हासिल करने वाले शामिल होंगे। चयनित खिलाड़ियों की घोषणा 25 अगस्त को लखनऊ से की जाएगी, जिनके चयन की जानकारी उनके जनपदों के जूडो संघ के सचिव के पास भेजी जाएगी। चयनकर्ताओं में उमेश कुमार सिंह, दीपक गुप्ता, संजय गिरि, काशी नरेश यादव, प्रदीप त्यागी, विवेक गर्ग, संजय गुप्ता, सुषमा सिंह, सुहेल अहमद, कुमार सिद्धार्थ, श्वेतांक चौहान, राजेश कुमार, रुचि अग्रवाल, प्रदीप कुमार, नौशाद सैफी, शिव सेवक, शाहजेब खान, रूप कृष्ण बघेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed