{"_id":"5b7f01f442c792466049a8fd","slug":"111535050228-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज ने की विशेष व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज ने की विशेष व्यवस्था
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज ने की विशेष व्यवस्था
सहारनपुर। रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। तीनों जिलों के सभी छह डिपो की बसों को न सिर्फ सड़कों पर उतार दिया है, बल्कि बहनों को परेशानी न हो, इसके लिए बसों के फेरे भी डेढ़ गुना तक बढ़ा दिए गए हैं। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं हैं और चालक-परिचालकों को अतिरिक्त चलने पर उन्हें इंसेंटिव दिए जाने की घोषणा भी की गई है।
त्यौहारी सीजन शुरू हो चुका है। ईद से ही रोडवेज ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष व्यवस्था शुरू कर दी है। रोडवेज ने रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने वाली बहनों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी डिपो की बसों को सड़कों पर उतारने के निर्देश दे दिए हैं। सहारनपुर मंडल के पांच डिपों में 466 बसों को चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गंगोह डिपो की अनुबंधित बसों को भी लगाया गया है। सभी बसों के फेरे डेढ़ गुना बढ़ा दिए गए हैं। यही नहीं अधिकारियों ने रक्षाबंधन को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी। चालक और परिचालकों को आवश्यक रूप से ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। 2400 किलोमीटर अतिरिक्त चलने पर प्रत्येक को 1800 रुपये दिए जाएंगे।
रक्षाबंधन पर बहनों को परेशानी से बचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। चालक-परिचालकों को अतिरिक्त बस चलाने पर अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा। - मनोज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर