{"_id":"5b7b0f7b42c79246435d6979","slug":"111534791547-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां से हटाए कूड़े के ढेर, वहां होगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां से हटाए कूड़े के ढेर, वहां होगा पौधरोपण
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य चल रहा है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को हटाया जा रहा है। इन जगहों पर दोबारा कूड़ा न डाले, इसके लिए पौधरोपण किया जाएगा, जो ग्रामीण दोबारा उस स्थान पर कूड़ा डालेगा, उसके खिलाफ जिला पंचायत राज विभाग कार्रवाई करेगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर कराने के लिए जेसीबी के माध्यम से कूड़े के ढेर हटवाए जा रहे हैं। गांव-गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर हटवाकर जगह खाली कराई गई। इन स्थानों पर जिला पंचायत राज विभाग ने पौधरोपण करने की कार्य योजना तैयार की है। ताकि खाली हुई जगहों पर ग्रामीण दोबारा कूड़ा न डाल सकें। पौधरोपण करने के लिए ग्राम प्रधानों और सचिवों को निर्देश जारी किए गए हैं, जो ग्रामीणों को जागरूक कर वहां पौधरोपण कराएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग की आवश्यकता है। गांवों की साफ-सफाई कराई जा रही है, लेकिन जहां से कूड़े के ढेर हटाए गए हैं। वहां दोबारा कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। खाली हुई जगहों पर पौधरोपण कराया जाएगा। किसी ने कूड़ा डाला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। गांवों में बड़े कूड़ेदान रखवाए जाएंगे। उसी में पूरे गांव का कूड़ा डलवाया जाएगा।