{"_id":"5b69eec24f1c1b75568b5d37","slug":"111533669058-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उद्धार गृह में गंदगी पर किशोर न्याय बोर्ड के मजिस्ट्रेट ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उद्धार गृह में गंदगी पर किशोर न्याय बोर्ड के मजिस्ट्रेट ने जताई नाराजगी
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला उद्धार गृह में गंदगी पर किशोर न्याय बोर्ड के मजिस्ट्रेट ने जताई नाराजगी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। किशोर न्याय बोर्ड के न्यायाधीश अमित कुमार यादव ने मंगलवार को महिला उद्धार गृह फतेहपुर भादो का औचक निरीक्षण कर संवासिनियों के जीवन स्तर के बारे में जानकारी ली। रसोई में सब्जियों को असुरक्षित तरीके से रखने और संवासिनियों के बेड के नीचे पड़ी गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिक्षिका को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
बता दें कि देवरिया की घटना के बाद मुख्यमंत्री के कड़े रुख को देखते हुए अधिकारी जिलों में स्थित महिला उद्धार गृह, किशोर गृहों का निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड के मजिस्ट्रेट अमित यादव गृह परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने संवासिनियों के रहन सहन के बारे में उनसे जानकारी ली। स्टाफ के रवैये और अन्य किसी परेशानी के बारे में उनसे पूछा। रसोई घर के निरीक्षण के दौरान यादव को सब्जियां फर्श पर रखी मिली जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके अतिरिक्त संवासिनियों के शयन कक्ष में बेड के नीचे गंदगी पाए जाने पर भी उन्होंने केंद्र स्टाफ को फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि एक सौ की क्षमता वाले इस गृह में वर्तमान में 41 संवासिनियां रह रही हैं।
निरीक्षण के दौरान पाया कि यहां बनाए गए चार कमरों में से दो जर्जर होने के कारण रहने लायक नहीं है। ऐसे में संवासिनियों को दो ही कमरों में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए कक्षों के निर्माण के लिए शासन को लिखा जाएगा। इस दौरान अधिक्षिका इंदु बड़ौनी सहित गृह का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।