फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संवानियों को घटिया खानपान पर अफसर भड़के

संवानियों को घटिया खानपान पर अफसर भड़के

Tue, 07 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवानियों को घटिया खानपान पर अफसर भड़के
संवानियों को घटिया खानपान पर अफसर भड़के
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सोमवार को एसडीएम सदर के साथ फतेहपुर भादो के राजकीय पाश्चात्वर्ती देखरेख संगठन (महिला उद्धार गृह) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घटिया खाद्य सामग्री और संविदा कर्मियों के गैरहाजिर होने पर अफसरों ने नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित मिले संविदा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये।

सोमवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दुबे और उप जिलाधिकारी सदर संगीता फतेहपुर भादो गांव स्थित महिला उद्धार गृह पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों ने पहले अभिलेखों की जांच की और बाद में संवासिनियों को परोसे जाने वाली खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। एडीएम एसके दुबे ने रसोई में रखे देशी चने और रिफाइंड तेल की गुणवत्ता में कमी पाने पर अधीक्षिका इंदु बडौनी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि खाने के लिए ब्रांडेड कंपनी का सामान ही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां रह रही सवांसिनियो से भी बात की और उनसे खानपान और कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने शिक्षण केंद्र, शौचालय का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा हाजिरी रजिस्टर चेक करने के दौरान संविदा कर्मियों के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधीक्षिका को अनुपस्थित संविदा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। करीब एक घंटा तक रुकने के बाद अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed