फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना प्रदर्शन

Mon, 30 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना प्रदर्शन
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग को लेकर जिले की पांच शुगर मिलों के गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा। देहात विधानसभा प्रभारी शाहनवाज खान के परिवार में परेशानी होने के कारण गागलहेडी स्थित दया शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

देवबंद शुगर मिल गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक माविया अली के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों का चीनी मिलों पर प्रदेश में 15 हजार करोड़ रुपये बकाया है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों से वायदा किया था कि वह 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान कराएगी। यदि देरी हुई तो मय ब्याज भुगतान कराया जाएगा। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ना होना भाजपा के किसान विरोधी चरित्र को उजागर करता है। प्रदेश सचिव चौधरी बख्तावर सिंह और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश पंवार ने कहा कि किसानों को फसलों की उत्पादन लागत भी नहीं मिल रही है। जिस कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार आशुतोष सिंह को सौंपा।सिकंदर अली, अमित गुर्जर, सुदेश गुर्जर, राव फारुक अली, राव मसीउल्ला, हाजी जिंदा हसन, परविंद्र सिंह, नवाब सिंह यादव, शाहनवाज मलिक, दानिश प्रधान, लुकमान त्यागी, मुल्ला फुरकान, वीरेंद्र यादव, नफीस आढ़ती, जहीर कुरैशी, अमीर आलम, महिपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

नानौता शुगर मिल के गेट पर सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम रामपुर डीपी सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार में किसान से लेकर व्यापारी तक भुखमरी के कगार पर है। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों का शुगर मिलों पर 500 करोड से अधिक बकाया गन्ना मूल्य है। प्रदीप राणा, अफजाल खान, महिपाल सिंह, राजवीर सिंह, उदयवीर कश्यप, अमी सिंह, नफीस राणा, हाजी अब्बास, अब्बास चौधरी, डॉ. उस्मान राव, अनिल चौधरी, मनोज पांचाल, शहजाद मलिक, शमशेर खान, अमजद खान, अनुराग चौधरी, बिजेन्द्र त्यागी, नासिर प्रधान, पुनीत चौधरी, हकीम नईम अहमद, मांगेराम, विश्वास राणा, शिव कुमार, हरपाल सिंह, ओमकार, प्रवीण बांदूखेडी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरमऊ स्थित शुगर मिल पर गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इन्द्रसैन के नेतृत्व में सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम युगराज सिंह को को तीन सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मिल के जीएम वहां से पहले ही खिसक लिए। वहां मौजूद जीएम केन राकेश दीक्षित और मिल के गन्ना विभाग के मैनेजर मनोज निर्वाल को सपाईयों ने धरना प्रदर्शन के दौरान अपने बीच बैठाए रखा। विधानसभा प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान की आज बदहाली की हालत में हैं। उन्होंने ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी, ग्राम प्रधान लखनौती अब्बास अली, सतीश चौधरी, बालिस्टर, चमनलाल, महीपाल, कुशलपाल, घनश्याम सैनी, रामपाल, अनिल कुमार, नित्तरपाल, नरेश, ताहिर, सचिन, फुरकान आदि रहे।
गांगनौली स्थित बजाज शुगर मिल पर रामपुर मनिहारान विधानसभा प्रभारी जसबीर बाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन यूनिट हेड को सौंपा। नगर विधायक संजय गर्ग ने कह ा कि भाजपा ने चुनावों में किसानों से गन्ने का भुगतान 14 दिनों के अन्दर कराने का वायदा किया था । लेकिन सत्ता में आने के बाद वह किसानों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा ही किसानों की पार्टी है जो उनके दुख दर्द में साथ खडी है। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध करेगी। अध्यक्षता मुन्शी नासिर और संचालन कल्याण सिंह ने किया। साहब सिंह, मांगेराम कश्यप, भगत सिहं वर्मा, अब्दुल गफूर, मैनपाल सिहं, आजम शाह, मुशर्रफ,शमशाद मलिक, सतनाम, बिटटू चौधरी, रफल सिहं, तौयब, नौशाद आदि रहे।
सरसावा स्थित किसान सहकारी शुगर मिल के गेट पर विधानसभा प्रभारी जगपाल दास के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा था कि किसानो के गन्ने का भुगतान 14 दिनो के भीतर दिया जायेगा लेकिन कई महीने बाद भी किसानों का गन्ना मूल्य शुगर मिलों पर बकाया है। किसान का पैसा आज भी चीनी मिलो पर बकाया है। उन्होंने

ज्ञापन लेने आये सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक चेतन शर्मा को भी सपा कार्यकर्ताओं ने घेराव करते हुये धरने पर बैठने को मजबूर कर दिया। फैसल सलमानी, नीरपाल सिंह, संजय राठी, अमित सिंह, यशपाल राठी, रविंद्र सिह, हसीन कुरैशी, डॉ. प्रीतम सिंह, मेलाराम राठौर, रमेश कुमार, मांगेराम, नवाब गुर्जर, राकेश चौधरी, सुहेल प्रधान, रामपाल सिंह, वेदपाल सिंह, अमरपाल, नईम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed