{"_id":"5b4b9acb4f1c1be94b8b4e2b","slug":"111531681483-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ भारत मिशन के लिए योग सिखाने की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ भारत मिशन के लिए योग सिखाने की मुहिम
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। योगाचार्य गिरीश बब्बर ने स्वस्थ भारत मिशन की शुरूआत की है। बब्बर 21 जून से रेगुलर कंपनी बाग में नि:शुल्क योग शिविर चला रहे हैं। उनके इस अभियान से जुड़ने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है।
रविवार को कंपनी बाग में आयोजित शिविर के दौरान उन्होंने कहा कि आलस इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी है, जो इंसान के सभी अंग दुरुस्त होते हुए भी उसे अपाहिज बनाकर रखता है। ऐसे में आलस त्यागिए और सुबह जल्दी उठकर योग करिए। उन्होंने कहा कि योग किसी भी उम्र में शुरू किया जा सकता। योग एक ऐसी कला है, जो गंभीर से गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। मगर यदि कोई व्यक्ति कम उम्र से लगातार योग कर रहा है तो वह अनेक गंभीर बीमारियों से खुद ही बचा रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि योग की क्रियाओं को गलत तरीके से करने से शरीर में विकार भी आ सकता है। ऐसे में किसी कुशल योगाचार्य की देखरेख में ही योग करें। नि:शुल्क योग शिविर से जुड़ने के लिए लोगों से कंपनी बाग में सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचने की अपील शहरवासियों से की। गिरीश बब्बर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया है, जिसका असर साफ देखा जा सकता है। उन्हीं की तर्ज पर स्वस्थ भारत मिशन चलाए जाने की जरूरत है। क्योंकि जनता स्वस्थ होगी तो देश अपने आप मजबूत होगा।