फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुटे कार्यकर्ता

मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुटे कार्यकर्ता

Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुटे कार्यकर्ता
चिलकाना (सहारनपुर)। बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर समीक्षा बैठक में आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में बहनजी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी के निवास पर बसपा की सेक्टर समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में बसपा के मुख्य जोन प्रभारी नरेश गौतम ने कहा कि 2019 में बसपा चुनाव को मजबूती के साथ लडे़गी तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बलबूते पर हर बूथ को मजबूत बनाया जाएगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। इसलिए उनका मजबूत होना बहुत जरूरी है। बूथ का एक-एक कार्यकर्ता 2019 में बहन जी को प्रधानमंत्री बनाकर ही दम लेगा। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम ने कहा कि 2019 के चुनाव में बसपा देश की नंबर एक पार्टी के रूप में उभरेगी।
विज्ञापन

ब्लाक सरसावा प्रमुख अहतेशाम तथा नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी ने कहा कि बसपा का एक-एक कार्यकर्ता बहनजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तत्पर है। सभी कार्यकर्ताओं को अभी से 2019 के चुनाव की तैयारी में लग जाना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता हाजी कुरैशी तथा संचालन राजकुमार ने किया। जिपं सदस्य इरफान चौधरी, बसपा नगर अध्यक्ष आकाश कुमार काशी, तनवीर, कुरबान अहमद, एजाज कुरैशी, लियाकत कुरैशी, जयपाल सैनी, इकराम कुरैशी उर्फ लाला, ताराचंद, सोनू कुरैशी, चमनलाल, पवन कुमार, सोनित, फुरकान अहमद, मलिक अंसारी, सुशील कुमार, बिलाल कुरैशी, दीपक, संजीव, इमरान अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed