फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नकुड और गंगोह मं सुबह फाइनल हुआ मतदान प्रतिशत

नकुड और गंगोह मं सुबह फाइनल हुआ मतदान प्रतिशत

Wed, 30 May 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नकुड और गंगोह मं सुबह फाइनल हुआ मतदान प्रतिशत
नकुड में 60.17 और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में हुआ 54.37 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

सहारनपुर। वीवीपैट मशीनों के बड़ी संख्या में पोलिंग बूथों पर खराब हो जाने और देर रात तक कई बूथों पर मतदान होने के चलते से प्रशासन को मतदान का प्रतिशत निकालने में पसीने आ गए। इसके चलते मतदान का प्रतिशत का सही आंकड़ा मंगलवार सुबह तक सामने आ सका। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जहां 60.17 प्रतिशत और गंगोह विधानसभा सीट पर 54.37 फीसदी मतदान हुआ है। बुधवार को होने वाले पुनर्मतदान में यह प्रतिशत कितना बढ़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में बड़ी संख्या में वीवीपैट मशीनों की खराबी से प्रशासन की खूब फजीहत हुई। देर शाम तक वह राजनीतिक दलों के निशाने पर रहा। देर रात तक मतदान चलने के कारण दोनों विधानसभाओं में मतदान का प्रतिशत निकालने में प्रशासन को काफी दिक्कत हुई। इसके चलते सुबह तक ही उप चुनाव में मतदान प्रतिशत का पता चल सका। चुनाव कार्यालय के एडीओ आलोक शर्मा के मुताबिक नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 60.17 और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed