{"_id":"5b031b7d4f1c1bde408b6edd","slug":"111526930301-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरूषों के इतिहास व साहित्य को अवश्य पढ़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरूषों के इतिहास व साहित्य को अवश्य पढ़े लोग
Updated Tue, 22 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापुरूषों के इतिहास को जरूर पढ़ें युवा : सिंह
देवबंद। भारतीय बौद्ध महासभा के जिला स्तरीय सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष कुंवर अनुराग सिंह ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर और बसपा संस्थापक कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन दलित, पिछड़ा, वंचित, पीड़ित और शोषित समाज के उद्धार और संघर्ष में लगा दिया।
सोमवार को महासभा के कार्यालय पर सम्मेलन में अनुराग सिंह ने कहा कि डा. आंबेडकर और कांशीराम द्वारा दलित समाज और राष्ट्र के लिए अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं सकता है ताकि आगे चलकर समाज उनकी बताई गई शिक्षाओं, सिद्धांतों और विचारधारा को समाज की एकता, समता, बंधुता और राष्ट्र की उन्नति के लिए अपना सके। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को महापुरूषों का इतिहास और साहित्य अवश्य पढ़ना चाहिए। जिलाध्यक्ष विजय सिंघानिया ने कहा कि दलित, पिछड़े और वंचित समाज के छात्रों को चाहिए कि वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ महापुरूषों के साहित्य को भी पढ़ें ताकि वे राष्ट्र की उन्नति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके क्योंकि महापुरूषों से ही जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सचिन तेगवाल, प्रेम सिंह, सुरेश चंद्र, इमरतलाल सैनी, मोहित वर्मा, प्रमिला सिंह, सचिन बौद्ध, कर्णवाल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।