{"_id":"5af9da694f1c1be7408b569b","slug":"111526323817-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पुलिस ने कोतवाली में की सर्राफ से घंटों पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पुलिस ने कोतवाली में की सर्राफ से घंटों पूछताछ
Updated Tue, 15 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में हिमाचल प्रदेश की नाहन पुलिस ने सोमवार को बेहट के एक सर्राफ को हिरासत में लेकर कोतवाली में घंटों पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
सोमवार की सुबह हिमाचल प्रदेश की नाहन पुलिस बेहट कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक ज्वैलर्स की दुकान पर छापा मारा, लेकिन दुकान बंद थी। इस पर पुलिस ने सर्राफ के मकान पर छापा मारकर सर्राफ को हिरासत में ले लिया और बेहट कोतवाली ले आई। यहां हिमाचल पुलिस ने सर्राफ से घंटों पूछताछ की। हिमाचल पुलिस चोरी की किसी वारदात में पकड़े गए दो चोरों की निशानदेही पर सर्राफ तक पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक चोरों ने इसी सर्राफ को चोरी किया गया जेवरात बेचा था। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने सर्राफ को छोड़ दिया, जबकि सूत्रों की माने तो हिमाचल पुलिस ने सर्राफ से एक सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली है। इसके बाद भी पुलिस सर्राफ को छोड़कर चली गई। इससे हिमाचल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे़ हो गए है।
हिमाचल प्रदेश की नाहन पुलिस चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में आई थी। एक सर्राफ को भी उसने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद सर्राफ को छोड़ दिया गया। उन्हें बस इतनी ही जानकारी है।
विज्ञापन
- एमपी सिंह, कोतवाली प्रभारी बेहट।