{"_id":"5af5dd8c4f1c1bdc408b4883","slug":"111526062476-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टर बनने घर से भागे बच्चे, मां की याद आने पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टर बनने घर से भागे बच्चे, मां की याद आने पर लौटे
Updated Fri, 11 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर बनने घर से भागे बच्चे, मां की याद आने पर लौटे
बड़गांव (सहारनपुर)। चर्चित गांव शब्बीरपुर निवासी दो स्कूली छात्र फिल्मी पर्दे की चकाचौंध से प्रेरित होकर घर छोड़कर मुंबई के लिए निकल गए और मथुरा पहुंच गए। दो छात्रों के एक साथ गुम होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। गमीनत रही छात्रों को अपनी मां की याद आई और वे खुद ही लौट आए। बच्चों के आने से पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
गांव शब्बीरपुर निवासी प्रेमसिंह और उसके चचेरे भाई मनोज के बेटे क्रमश: विनय और अभिनव कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ एवं नौवीं कक्षा के छात्र है। बृहस्पतिवार को दोनों बच्चे घर से स्कूल जाने के लिए निकले लेकिन कुछ ही देर बाद अभिनव दोनों के स्कूल बैग लेकर घर लौट आया। इसके बाद वह साइकिल ठीक कराने का बहाना बनाकर घर से निकल गया। दोनों शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। कहीं पता न चलने पर परिजनों ने छात्रों के गुम होने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल ट्रेस किया तो उनकी लोकेशन मुजफ्फरनगर के खतौली में मिली। रात्रि में ही पुलिस मामला दर्ज कर दोनों छात्रों को तलाशने खतौली पहुंची। इसी दौरान दोनों की लोकेशन मथुरा मिलने लगी। इसके बाद पुलिस खतौली से लौट आई। शुक्रवार की दोपहर दोनों छात्र स्वयं ही घर लौट आये। परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे यहां दोनों बच्चों ने बताया कि वह हीरो बनने के लिये मुंबई जाना चाहते थे। जब स्कूल छोड़कर वह देवबंद पहुंचे जहां उन्होंने पहले कपड़े खरीदे उसके बाद बस द्वारा खतौली तक पहुंचे यहां से ट्रेन पकड़कर दिल्ली बाद में मथुरा पहुंच गए।
मथुरा पहुंच कर जब दोनों को मम्मी की याद आई तो वह गांव लौट आये। दोनों के सकुशल लौटने पर पुलिस और परिजनों से राहत की सांस ली। सीओ देवबंद सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों छात्र फिल्मों से प्रेरित होकर फिल्म स्टार बनने मुंबई जाने के लिए घर से भागे थे। पूछताछ करने के बाद दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।