फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो गांवों में पेयजल व्यवस्था की तैयारी

दो गांवों में पेयजल व्यवस्था की तैयारी

Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दो गांवों में पेयजल व्यवस्था की तैयारी
दो गांवों में पेयजल व्यवस्था कराएगा जिला खनिज फाउंडेशन
विज्ञापन

सहारनपुर। गर्मियों में पेयजल की समस्या से परेशान घाड़ के दो गांवों की मदद के लिए जिला खनिज फाउंडेशन न्यास सामने आया है। न्यास निधि से ग्राम कालूवाला जहानपुर के टोंगियों और ग्राम सोढीपुर मेें पेयजल व्यवस्था को सुचारु कराया जाएगा। इसके लिए आठ लाख 36 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। जिला खान अधिकारी ने निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म को पत्र भेजकर अनुमोदन मांगा है।

गर्मियों में पेयजल जैसी बुनियादी जरूरत पूरी करने के लिए तरसने वाले घाड़ क्षेत्र के दो गांवों के निवासियों की सहायता के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ने बीड़ा उठाया है। इसके तहत उनकी पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के लिए मरम्मत से लेकर अन्य कार्य कराए जाएंगे। जिला खान अधिकारी ने इसके अनुमोदन के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक को पत्र भेजा है। पेयजल योजना के सभी कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा कराए जाएंगे। जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम कालूवाला जहानपुर के पेयजल योजना के ग्राम टोंगियों में 3.79 लाख और ग्राम सोढीपुर की पेयजल परियोजना के लिए 4.36 लाख रुपये खर्च होने का आंकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुमोदन मिलते ही पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने के लिए जरूरी कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed