फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कान्फ्रेंस में 36 शोधपत्र प्रस्तुत किए

कान्फ्रेंस में 36 शोधपत्र प्रस्तुत किए

Thu, 19 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कान्फ्रेंस में 36 शोधपत्र प्रस्तुत किए
अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय में विचारों और अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से प्रबंधन विभाग द्वारा मैनेजमेंट इन न्यू मिलेनियम स्ट्राटी जी फॉर ग्रोथ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न शोधकर्ताओं द्वारा नई टेक्नालॉजी से संबंधित 36 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के कुलपति डा. दुर्ग विजय राय, प्रति कुलपति डॉ. डीके कौशिक, डा. अशोक कुमार गुप्ता एवं आमंत्रित वक्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डा. राय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवीनतम अनुसंधान, व्यवसाय प्रबंधन और सामाजिक नवाचार से जुड़े वैज्ञानिकों के परिणाम पेश करना है। साथ ही यह कांफ्रेंस वैश्विक विशेषज्ञों के साथ अपने शोध निष्कर्षों को साझा करने के लिए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, इंजीनियरों, औद्योगिक प्रतिभागियों और उभरते छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है। डा. कौशिक ने कहा कि यह सम्मेलन विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के लिए नए विचारों एवं अनुप्रयोग अनुभवों को प्रस्तुत करने और भविष्य सहयोग के लिए वैश्विक भागीदारों को खोजने के लिए अवसर प्रदान करता है। आमंत्रित वक्ताओं प्रोफेसर डा. विनय शर्मा, प्रोफेसर डा. विकास त्रिपाठी, प्रोफेसर डा. ओपी मिधा, प्रोफेसर डा. एसके चड्ढा, डा. पीके गुप्ता, प्रोफेसर डा. पूजा जैन आदि ने छात्र-छात्राओं को नवीनतम अनुसंधान से संबंधित विभिन्न परिणाम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआर. आदि विषयों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। कांफ्रेंस में 36 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। डा. महिपाल सिंह, डा. रणजीत सिंह, केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर आदि ने भी विचार रखे। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। संचालन प्रभसिमरन कौर, अपूर्वा सिंघल एवं अनंत बंसल ने किया। सोमप्रभ दुबे, हर्ष पंवार, स्वाति, दीपिका, रजनी शर्मा, राजीव, डा. अभिषेक कुमार, डा. एसएस चौहान, डा. अनुज गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed