{"_id":"5ac3cee94f1c1b051d8b467f","slug":"111522781929-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से ट्रक चालक की मौत
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। अंबाला रोड पर ट्रैक्टर तथा ट्रक की भिड़ंत में ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
अंबाला रोड पर ग्राम पिलखनी के समीप सुबह के समय एक सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि सुबह के समय यमुनानगर की ओर से आ रहा एक ट्रक सहारनपुर की ओर जा रहा था जैसे ही ट्रक ग्राम पिलखनी के पास पहुंचा सामने से लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली आ गई तथा सीधे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर से ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए तथा ट्रक का चालक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जबकि ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। दोपहर बाद थाने पहुंचे ट्रक चालक बलजीत पुत्र बलबीर निवासी यमुनानगर के चाचा सुखविंदर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की बलजीत की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उन्होंने पुलिस को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध तहरीर दी। जिसके आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।