{"_id":"5aba8cf94f1c1b92778b7cb1","slug":"111522175225-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने की स्कूल के गेट पर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने की स्कूल के गेट पर नारेबाजी
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। मंगलवार को एक निजी विद्यालय में अभिभावक ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अभिभावक सेठपाल सिंह, नवीन कुमार, बबलू, राजू कुमार, निगम, राकेश, संदीप, रामकुमार, पप्पू आदि ने बताया कि उनके बच्चे समय से जब घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने प्रधानाचार्य को फोन मिलाया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने आज छुट्टी पर होने की बात बताई। इस पर वे विद्यालय पहुंचे वहां जाकर पता चला कि प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य में आपसी विवाद के चलते बच्चों की छुट्टी नहीं की गई। अभिभावकों का कहना है कि जब उन्होंने अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराया था उस समय यहां इंडियन पब्लिक स्कूल के नाम से संस्था संचालित थी। बाद में यहां प्राइवेट आईटीआई संचालित कर सब जगह बोर्ड बदल दिए गए। इसके चलते वर्ष भर उनके बच्चे खुले में पढ़ने को बाध्य रहे। अभिभावकों ने एक ही बिल्डिंग में संचालित कई-कई संस्थाओं की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार का कहना है कि पहले इस बिल्डिंग में छोटे बच्चों की अमान्य संस्था संचालित थी। बाद में प्रबंधक ने इस बिल्डिंग को आईटीआई को दे दिया। ऐसे में बच्चों को बैठने के लिए कमरे तक उपलब्ध नहीं हो पाए। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन सिंह का कहना है कि स्कूल की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।