{"_id":"5ab2a7264f1c1baf758b6b37","slug":"111521657638-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बावजूद शाकंभरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बावजूद शाकंभरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बावजूद शाकंभरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
बेहट (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर पर बुधवार को चतुर्थ नवरात्र को बारिश के मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वासंतीय नवरात्र मेले में चतुर्थ नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने माता श्री शाकंभरी, भीमा, भ्राभरी और शताक्षी देवियों के दर्शन किए। इस सिद्ध स्थल पर अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ शाम तक उमड़ती रही। माता छिन्नमस्तिका मंदिर पर बहुत से श्रद्धालु मनोती पूर्ति के लिए वहां स्थित प्राचीन अमरूद के पेड़ को धागा बांधकर पूजा अर्चना करते हैं। इस मेले में यूपी ही नहीं हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली तक श्रद्धालु पहुंचते हैं। दिनभर शिवालिक पहाड़ियों पर छाये बादलों को देखकर भी मां के भक्तों की श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखाई दी।